South Korea
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेजे एक संदेश में कहा है कि उनका देश मॉस्को के साथ 'संयुक्त सहयोग' को और बढ़ाएगा तथा उसे और गहरा करेगा।
दक्षिण कोरिया नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान से आगे बढ़कर पुनर्वास और पुनर्निर्माण के चरण में मदद के लिए अपनी दूसरी आपदा राहत टीम भेजेगा।
दक्षिण कोरिया में डेटा लीक को लेकर फिक्र जाहिर की गई है। महिलाओं और परिवार से जुड़े मामलों के मंत्रालय ने डेटा लीक मामले में गूगल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संभावना पर विचार शुरू कर दिया है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली चार दिवसीय फ्रांस यात्रा पर रविवार को रवाना हुए। उनके साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है।
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने सैन्य नेतृत्व में फेरबदल किया है। उन्होंने किम सोंग-गी को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद आठ दक्षिण कोरियाई नागरिक लापता हो गए हैं, जबकि 10 अन्य वहां फंसे हुए हैं। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
साउथ कोरिया की सरकार और सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) ने रविवार को टैक्स में प्रस्तावित बदलावों में ढील देने की जरूरत पर सहमति जताई। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन बदलावों से उन लोगों को नुकसान हो सकता है, जिनके पास एक घर है, लेकिन वे उसमें खुद नहीं रहते।
दक्षिण कोरिया की सेना की एक रिपोर्ट के हवाले से एक सांसद ने रविवार को कहा कि फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि उत्तर कोरिया जल्द ही रूस में अतिरिक्त सैनिक भेजने वाला है।।
कोरियाई प्रायद्वीप 'टॉक ऑफ द टाउन' है यानी सुर्खियों में है। ये एक बार फिर बड़ी शक्तियों की कूटनीति का केंद्र बनता दिखाई दे रहा है।
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच दूरी को पाटना चाहते हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी ओर सोल भी चाहता है कि प्योंगयांग से रिश्ते सामान्य हों लेकिन नॉर्थ कोरिया फिलहाल इन बातों की फिक्र नहीं कर रहा है। उसने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ (यूएफएस) की आलोचना करते हुए चेतावनी दी है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के अधिकार का इस्तेमाल करेगा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


