South Korea - Page 2
-
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली चार दिवसीय फ्रांस यात्रा पर रविवार को रवाना हुए। उनके साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है।
-
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने सैन्य नेतृत्व में फेरबदल किया है। उन्होंने किम सोंग-गी को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।
-
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद आठ दक्षिण कोरियाई नागरिक लापता हो गए हैं, जबकि 10 अन्य वहां फंसे हुए हैं। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
-
साउथ कोरिया की सरकार और सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) ने रविवार को टैक्स में प्रस्तावित बदलावों में ढील देने की जरूरत पर सहमति जताई। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन बदलावों से उन लोगों को नुकसान हो सकता है, जिनके पास एक घर है, लेकिन वे उसमें खुद नहीं रहते।
-
दक्षिण कोरिया की सेना की एक रिपोर्ट के हवाले से एक सांसद ने रविवार को कहा कि फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि उत्तर कोरिया जल्द ही रूस में अतिरिक्त सैनिक भेजने वाला है।।
-
कोरियाई प्रायद्वीप 'टॉक ऑफ द टाउन' है यानी सुर्खियों में है। ये एक बार फिर बड़ी शक्तियों की कूटनीति का केंद्र बनता दिखाई दे रहा है।
-
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच दूरी को पाटना चाहते हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी ओर सोल भी चाहता है कि प्योंगयांग से रिश्ते सामान्य हों लेकिन नॉर्थ कोरिया फिलहाल इन बातों की फिक्र नहीं कर रहा है। उसने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ (यूएफएस) की आलोचना करते हुए चेतावनी दी है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के अधिकार का इस्तेमाल करेगा।
-
कोरियाई महाद्वीप को लेकर अमेरिका के रवैए में जबरदस्त बदलाव आया है। नॉर्थ कोरिया से बातचीत की कोशिशों के बीच अमेरिका और दक्षिण कोरिया का वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ इस बार निर्धारित समय से छह दिन पहले समाप्त होगा।
-
सेंट्रल बैंक की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से बढ़ते उपयोग का असर रोजगार बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। जनरेटिव एआई तकनीकों, विशेषकर चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट्स के आने के बाद एआई से अधिक प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं के रोजगार में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
-
दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में सप्ताहांत से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के जियोजे शहर में शनिवार से सोमवार सुबह तक 800 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.