Scotland
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल को जूडो में बड़ी सफलता मिली है। अस्मिता डे के जूडो में स्वर्ण पदक जीतने के कुछ ही समय बाद हर्ष सिंह ने भी स्वर्ण पदक जीत लिया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को एक और स्वर्ण पदक मिल गया है। अस्मिता डे शुक्रवार को जूडो में देश को स्वर्ण पदक दिलाया।
ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से भारत के लिए अच्छी खबर आई है। जूडो में भारत के तीन एथलीटों ने अपने-अपने भार वर्ग में फाइनल में जगह बनाकर देश के लिए कम से कम तीन रजत पदक पक्के कर दिए हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। सीमा कालीरमन ने विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गुरुवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में आयोजित विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की सीमा कालीरमन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, जबकि निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं। जमैका की सामंथा हॉल ने खिताब अपने नाम किया।
वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने गुरुवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सिल्वर मेडल दिलाया। लवप्रीत ने यह मेडल पुरुषों की 110+ किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में जीता।
नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई है। गुरुवार को क्वालीफाइंग राउंड ग्रुप-ए में नीरज चोपड़ा ने 79.61 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ फाइनल का टिकट हासिल किया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में भारत के तीन एथलीट नजर आएंगे। गुरुवार को मुश्किल हालात के बावजूद ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह ने क्वालीफाइंग राउंड ग्रुप-ए में शीर्ष-10 स्थान हासिल करते हुए मेडल इवेंट में जगह बनाई।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल ने सीजन का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
भारत के मुरली श्रीशंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल में 8.09 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश के साथ सिल्वर मेडल जीता।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


