Scotland
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) पैरा एथलीट्स ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 'गोल्ड' और 'सिल्वर' मेडल दिलाया। दिलीप महादु गावित ने 10.71 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीतकर 'गेम्स रिकॉर्ड' के साथ सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
अरुंधति चौधरी ने बुधवार को महिलाओं की 70 किलोग्राम कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 के स्प्लिट फैसले से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का मेडल पक्का कर लिया है। इस जीत के बाद अरुंधति ने बताया कि उन्होंने बाउट से पहले 2 किलोग्राम वजन कम किया था।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को खिताब जिताने के कुछ ही घंटों बाद मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच एशियन गेम्स का आयोजन होगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में एक और मेडल डाला। उन्होंने 69 किलोग्राम वर्ग में कुल 227 किलोग्राम का भार उठाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है। जादुमणि सिंह ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ ही भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है।
भारत के गुलवीर सिंह ने मंगलवार देर रात (भारत समय के अनुसार) कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया।।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने मंगलवार देर रात 69 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाला।।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सर प्रीति ने मंगलवार को ग्लासगो में नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करते हुए महिलाओं के 54 किलोग्राम सेमीफाइनल में जगह बनाई ली है। इसी के साथ भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सोमवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) देश के खाते में 4 और पदक जुड़ गए। भारत ने विमेंस शॉट पुट एफ57 प्रतियोगिता में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, जबकि हाई जंप और पुरुषों की 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 1-1 सिल्वर मेडल हाथ लगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने पांचवां मेडल हासिल कर लिया है। सोमवार को महिला वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी देवी ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


