Scotland
भारतीय बॉक्सर सचिन सिवाच 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' में पुरुषों के 60 किलोग्राम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। सचिन ने सोमवार को 'राउंड ऑफ 16' में इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से शिकस्त दी।
भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष सहदेव यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के वेटलिफ्टिंग प्रदर्शन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मारीबाई चानू के स्वर्ण पदक जीतने पर उनकी प्रशंसा की।
भारत की भारोत्तोलन क्वीन मीराबाई चानू ने ग्लासगो में आयोजित 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और जो कुछ भी कर सकती थी, वह सब किया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सर प्रीति ने 'राउंड ऑफ 16' में मलावी की डेबरा मिटेंजे के खिलाफ 'रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट' (आरएससी) के जरिए शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने रविवार को ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय लिखा। चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली।
भारत के स्टार वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनंबम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 60 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। 28 वर्षीय मणपुर के वेटलिफ्टर ने कुल 264 किलोग्राम (स्नैच 121 किग्रा + क्लीन एंड जर्क 143 किग्रा) वजन उठाकर भारत को चौथे दिन का पहला पदक दिलाया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रविवार को भारत की पदक तालिका में एक और मेडल जुड़ गया है। वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनंबम ने पुरुषों के 60 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता।
पहले राउंड के बाद संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर चल रहे जीव मिल्खा सिंह ने 'आईएसपीएस हांडा सीनियर ओपन' में उतार-चढ़ाव भरे दूसरे दौर के बावजूद कट हासिल कर लिया। ग्लेनईगल्स होटल में कठिन परिस्थितियों के बीच जीव ने दूसरे राउंड में 8-ओवर 78 का स्कोर बनाया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन ओलंपिक मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मीराबाई चानू कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड जीतने की कोशिश करेंगी। वहीं, रविवार को महिला पेयर्स टीम चुनौती पेश करते हुए भारत को मेडल राउंड में आगे बढ़ने की उम्मीद करेगा।
भारत के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीते ब्रॉन्ज मेडल को अपनी वर्षों की मेहनत और लगन को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चलाने और सब्जियां बेचने जैसे मुश्किल सफर ने सफल होने के उनके इरादे को और मजबूत किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


