United States - Page 27
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष केविन वार्श ने केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता की रक्षा करने का संकल्प जताया है। इस दौरान डेमोक्रेटिक सांसदों ने उनसे पूछा कि क्या वे ब्याज दरों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राजनीतिक दबाव का विरोध करेंगे।
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास और तटीय क्षेत्रों में दर्जनों ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए सात घंटे तक हमले किए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के 'पिकएक्स माउंटेन' परमाणु स्थल पर होने वाली हर गतिविधि पर लगातार नजर रख रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर वह अगले सप्ताह तक बातचीत की मेज पर नहीं लौटता, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाएगा। ट्रंप ने कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिकी हमले और तेज किए जाएंगे।
फ्रांस को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम के हेड कोच डिडियर डेसचैम्प्स ने माना है कि फ्रांस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रहा।
भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आठ महीने के अपने पहले अंतरिक्ष मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंच गए हैं। वे रूस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान से उड़ान भरने के बाद सुरक्षित रूप से आईएसएस पहुंचे, जहां वे वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी संबंधी प्रयोगों में हिस्सा लेंगे।
अमेरिकी सांसदों और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि महत्वपूर्ण खनिजों, इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग पर चीन का कब्जा आर्थिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि वाशिंगटन के भारी टैरिफ उन गठबंधनों को कमजोर कर सकते हैं, जिनकी बीजिंग से मुकाबला करने के लिए जरूरत है।
व्हाइट हाउस ने 'गोल्ड ईगल' लॉन्च किया है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित एक क्लियरिंग हाउस है, जिसे अमेरिका के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर में साइबर सुरक्षा से जुड़ी कमियों का पता लगाने और उन्हें बहुत तेजी और बड़े पैमाने पर ठीक करने के लिए बनाया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी सेना को ईरान के खार्ग द्वीप पर हमले के दौरान वहां के तेल ठिकानों को टारगेट नहीं करने का निर्देश दिया था, क्योंकि उनका मानना है कि इनको नुकसान पहुंचने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने ईरान के खिलाफ संभावित जमीनी सैन्य अभियान या भविष्य में इस रणनीतिक द्वीप पर नियंत्रण हासिल करने की संभावना से भी इनकार नहीं किया।
दो दशक बाद 16 जुलाई गुरुवार को इंग्लैंड और अर्जेंटीना की टीमें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में आमने-सामने होने वाली हैं। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से वर्ल्ड कप की सबसे पुरानी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक हो गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


