United States - Page 28
-
अमेरिकी सेना दुश्मन ड्रोन को निष्क्रिय करने करने के लिए खास तैयारी कर रही है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके लिए हाई-एनर्जी लेजर और हाई-पावर माइक्रोवेव तकनीकों का एक साल तक संचालन संबंधी परीक्षण करने की योजना है।
-
अमेरिका में पंजाब के एक युवक की पिज्जा डिलीवरी करते समय गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में न्यूयॉर्क स्थित भारतीय मिशन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और पीड़ित के परिवार को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।।
-
आर्थर फिल्स ने आखिरी सेट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो को हराकर अपना पहला एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीता। उन्होंने सिनसिनाटी ओपन के फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए खिताब पर कब्जा किया।
-
अमेरिका के न्यू जर्सी के एक हॉल में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दो दशक से भी पुरानी कहानी से अपनी बात शुरू की। उन्होंने बताया कि गुजरात आर्थिक संभावनाओं को पहले कैसे भांप लेता है।
-
कोको गॉफ ने नंबर 10 सीड मार्टा कोस्त्युक को 6-2, 6-2 से हराकर सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वह ओपन एरा में 23 साल की उम्र से पहले कई सिनसिनाटी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी खिलाड़ी भी बन गई हैं।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी वैश्विक टैरिफ नीति को अमेरिका की खुशहाली का कारण बताया। उन्होंने कहा दावा किया है कि इन शुल्कों की वजह से अमेरिका समृद्ध हुआ है और विदेशी कंपनियां अपना मैन्युफैक्चरिंग कारोबार अमेरिका में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर हुई हैं।
-
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो सप्ताह के भीतर अमेरिका का दौरा करने वाले हैं। यह जानकारी साउथ कैरोलिना के मर्टल बीच में आयोजित एक रिपब्लिकन चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी।
-
साउथ कैरोलिना के मर्टल बीच में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का क्षेत्र बताया। उन्होंने दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-
अमेरिका के वाशिंगटन डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने 2,250 कार्टन नकली कैमल सिगरेट जब्त की हैं। अधिकारियों को इन सिगरेटों की असामान्य मार्किंग और इनके घुमावदार रूट को लेकर शक हुआ था।
-
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारतीय मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी को ओहायो के गवर्नर पद के लिए समर्थन दिया है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि उनके साथी राज्य के अगले गर्वनर बनेंगे।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.