United States - Page 30
अमेरिकी-ईरान में जारी तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि ईरान ने मसले के हल के लिए 'बातचीत' जारी रखने का अनुरोध किया है। हालांकि अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि युद्धविराम खत्म हो चुका है।
इंग्लैंड की फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार क्वार्टर फाइनल मुकाबला उतरेगी। हैरी केन की अगुवाई में क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की भिड़ंत रविवार को नॉर्वे से होनी है।
फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने मोरक्को के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इतिहास रच दिया है। एम्बाप्पे फीफा वर्ल्ड कप में 20 मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
अमेरिका के दो वरिष्ठ रिपब्लिकन लॉ मेकर्स ने कैलिफोर्निया स्थित 'जून फोर्थ मैसेकर मेमोरियल म्यूजियम' में हुई तोड़फोड़ के मामले में चीन की संभावित भूमिका की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि यह सिर्फ सामान्य तोड़फोड़ का मामला नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे चीन या चीन समर्थित लोगों का हाथ होने की भी आशंका है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस का सामना करने से पूर्व, मोरक्को के प्लेमेकर ब्राहिम डियाज का मानना है कि 'एटलस लायंस' इस टूर्नामेंट की पसंदीदा टीमों में से एक को कड़ी चुनौती दे सकती है।।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड फुटबॉल टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के स्टार डिफेंडर रीस जेम्स का नॉर्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलना अभी तय नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के नए जवाबी हमलों के बाद ईरान बातचीत करना चाहता है। ट्रंप ने सवाल किया कि क्या तेहरान पर किसी भी समझौते का सम्मान करने के लिए भरोसा किया जा सकता है? उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ईरान को न्यूक्लियर हथियार हासिल करने से रोकने पर ध्यान देते हुए जोरदार जवाब देना जारी रखेगा।
अमेरिकी सेना ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर हमले किए हैं। इन हमलों का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता को खतरे में डालने की ईरान की क्षमता को कमजोर करना है।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने मंगलवार को 80 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों पर सेंटकॉम के नए हवाई हमले शुरू किए। साथ ही, उसने अमेरिकी ट्रेजरी का वह महत्वपूर्ण लाइसेंस भी रद्द कर दिया, जिसके तहत तेहरान को तेल बेचने की अनुमति थी।
ईरान की ओर से व्यापारिक जहाजों के निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका ने भी ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से कहा गया कि ये हमले सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों से किए गए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


