United States - Page 32
व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को रक्षा खर्च, दायित्वों का साझा निर्वहन और रक्षा औद्योगिक सहयोग पर फोकस करने वाले नाटो समिट के लिए अंकारा जाएंगे। इस समिट में उनकी बैठक तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की और सीरिया के अपने समकक्ष अहमद अल-शरा के साथ तय है।
नासा के प्रशासक जैरेड आइजैकमैन ने कहा है कि चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को दोबारा भेजने की होड़ में अमेरिका एक बार फिर चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब यह मुकाबला सालों नहीं, बल्कि महीनों में तय होगा, क्योंकि दोनों देश पृथ्वी से परे मानव की स्थायी मौजूदगी स्थापित करने की अपनी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।
पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोमवार को कन्फर्म किया है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह अभी इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायर नहीं हो रहे हैं।
फीफा विश्व कप 2026 में सोमवार को राउंड ऑफ 16 का मुकाबला ब्राजील और नॉर्वे के बीच होना है। इस रोमांचक मुकाबले से पहले नॉर्वे के कोच स्टेल सोलबैकेन ने अपने खिलाड़ियों को याद दिलाया है कि ब्राजील के खिलाफ खेलने के मौके से घबराएं नहीं।
भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी ने न्यूयॉर्क में आयोजित 'यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल नेवल रिव्यू 250' और 'सेल250' कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किया। अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पोत ने हडसन नदी में आयोजित सेल परेड में भी हिस्सा लिया।
अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और उनके पति ट्रैविस केल्से की शादी का जश्न उस समय और भी खास बन गया, जब दुनिया के सबसे मशहूर संगीतकारों में से एक पॉल मैकार्टनी ने अपनी यादगार प्रस्तुति से सभी मेहमानों का दिल जीता।।
मोरक्को के हेड कोच मोहम्मद ओआहबी का कहना है कि उनकी टीम अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 में किसी सरप्राइज टीम के तौर पर नहीं, बल्कि एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आई है। मोरक्को ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में कनाडा को 3-0 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक प्रशासन से जुड़े चार पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने साझा संदेश देते हुए कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र अभी भी निरंतर विकसित होने वाली व्यवस्था है और इसकी मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। हालांकि, देश के मौजूदा राजनीतिक माहौल को लेकर चारों नेताओं ने अलग-अलग आकलन पेश किए।
अमेरिका अपना 250 स्वतंत्रता दिवस (अमेरिका 250) मना रहा है। वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खास 'अमेरिका 250' जश्न चल रहा है।
मोरक्को ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में मोरक्को ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सह-मेजबान कनाडा को 3-0 से हराया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


