United States - Page 36
-
अमेरिका के ओरेगन राज्य के पोर्टलैंड में रविवार (अमेरिकी स्थानीय समय) को गोलीबारी की घटना सामने आई। स्थानीय सरकार की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार, इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत सोमवार दोपहर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर ने अमेरिका से ईरान के खिलाफ प्लान किए गए हमले रोकने को कहा है।
-
अमेरिका के वाशिंगटन की काउंटी स्पोकेन धू धू कर जल रही है। इसका दायरा बढ़ा है और ये 2,500 एकड़ क्षेत्र तक पहुंच गई है।
-
उत्तर-पश्चिमी अमेरिकी राज्य इडाहो के ट्विन फॉल्स में एक इन-एन-आउट रेस्टोरेंट के इलाके में शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। इस गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम दो अन्य घायल हो गए।
-
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि तेहरान और कई मिडिल ईस्ट देशों की तरफ से हमले रोकेने की अपील के बाद, अमेरिका ईरान के खिलाफ प्लान किए गए सैन्य कार्रवाई को रोकने पर सहमत हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि एक संभावित समझौते का फ्रेमवर्क बन गया है।
-
ईरान युद्ध में शहीद हुई भारतीय मूल की अमेरिकी सेना की सर्जेंट एंजेल सारा रामप्रसाद को उनके अंतिम संस्कार में हीरो की तरह विदाई दी गई। न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी शोक सभा में शामिल हुए।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तब तक जारी रखेगा, जब तक तेहरान अमेरिकी सेनाओं के लिए खतरा बना रहेगा या परमाणु हथियार विकसित करने की स्थिति में होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी नेतृत्व के साथ बातचीत सफल होगी, इसको लेकर उनका भरोसा कम हुआ है।
-
व्हाइट हाउस ने एक फैक्ट शीट जारी की है, जिसमें दावा किया गया है कि सार्वजनिक किए गए अमेरिकी इंटेलिजेंस डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि चीन और उसके प्रॉक्सी ने 220 मिलियन (22 करोड़) अमेरिकियों का वोटर रजिस्ट्रेशन डेटा हासिल किया। इसमें ऐसी जानकारी भी शामिल है जो सार्वजनिक तौर उपलब्ध नहीं थी।
-
वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर टीम चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष टीम को लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में भारतीय टीम को अमेरिका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
-
संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का समर्थन करने के आरोप में एक वैश्विक नेटवर्क पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी प्रशासन ने ईरान और अन्य देशों की उन कंपनियों को निशाना बनाया है, जिनके बारे में वाशिंगटन का कहना है कि वे प्रतिबंधित ईरानी एयरलाइन 'महान एयर' के संचालन को बनाए रखने में मदद करती हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.