बीईएल में सीनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू हुए

नई दिल्ली, 10 मार्च। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। भारत सरकार के अधीन एक नवरत्न कंपनी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने सीनियर इंजीनियर के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। 

बीईएल ने सीनियर इंजीनियर (ई-III) के जिन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू गए हैं। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। 

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिलर्सिटी से संबंधित पद अनुसार कंप्यूटर विज्ञान/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है। 

अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 फरवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

बीईएल की ओर से जारी पद के लिए तय समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य कैंडिडेट का चयन आवेदन की जांच, लिखित टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवार की सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। 

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए और साथ ही 18% जीएसटी है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी और एक्स-सर्विसमैन को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है। 

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें। 

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement