पुरी में आफताब शिवदासानी ने किए जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन, ओडिशा के

पुरी, 27 नवंबर । अभिनेता और निर्माता आफताब शिवदासानी पहली बार पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद पाने की खुशी जताई, ओडिशा के लोगों और संस्कृति की तारीफ की और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से खुश रहने और लोगों की सेवा करने की अपील की।

अभिनेता ने मीडिया से बातचीत में कहा, "अभी मैं जगन्नाथजी के दर्शन करके आ रहा हूं और बहुत अच्छा लग रहा है। जब जगन्नाथजी का बुलावा आता है, तो कोई मना नहीं कर सकता है। बहुत सालों से आने की ख्वाहिश थी लेकिन आ नहीं सका। आज उनका बुलावा आया तो, मैं आ गया और इसके लिए मैं तहे दिल से उनका शुक्रगुजार हूं। साथ ही, मुझे खुशी हो रही है कि इतने अच्छे से जगन्नाथजी के दर्शन हुए।"

अभिनेता ने कहा कि वे खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि अच्छे से जगन्नाथजी के दर्शन कर पाए। उन्होंने कहा, "यह मेरी खुशनसीबी है कि मुझे उनके इतने अच्छे दर्शन करने को मिले और मैं उम्मीद करता हूं कि वे मुझे जल्द ही वापस बुलाएं। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि मुझे यहां पर बार बार बुलाया जाए और मैं यहां आना चाहता हूं। पहली बार आया हूं, तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। दर्शन बहुत अच्छे से हुए जिसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।"

अभिनेता ने ओडिशा और यहां की संस्कृति की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे ओडिशा आने में बहुत अच्छा लगता है और किसी न किसी कारण से मैं यहां पर आता रहता हूं। मुझे यहां के लोग, कल्चर और भी बहुत सारी चीजें बहुत अच्छी लगती हैं, सबसे खास बात यह है कि यहां के लोगों से मुझे बहुत प्यार मिलता है।"

आईएएनएस ने अभिनेता से सवाल किया, "जितने भी इंडस्ट्री वाले आपको देख रहे हैं ,उन्हें आप क्या कहना चाहेंगे?" इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, "उनसे मैं बस यही कहना चाहूंगा कि खुश रहें और लोगों की सेवा करते रहें।"

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Get Newsletter