राष्ट्रीय - पेज 116
तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को पुलिस पूछताछ के बाद स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया। उन्हें उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में हिरासत में लिया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिया कि नई गाड़ियों के लिए जरूरी थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस की अवधि एक साल बढ़ाई जाए। कोर्ट ने कहा कि अब नई कार खरीदने पर चार साल और नए दो-पहिया वाहन खरीदने पर छह साल का इंश्योरेंस कवर लेना जरूरी होगा।
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ई20 ईंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री बिना किसी ठोस सबूत के बेबुनियाद और निराधार आरोप लगा रहे हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ चल रही स्वत: संज्ञान आपराधिक अवमानना कार्यवाही की सुनवाई 21 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी।।
संसद के मानसून सत्र के दौरान लगातार जारी हंगामे और विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने मंगलवार को विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। यह विधेयक 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान हुए अतिरिक्त सरकारी खर्च को भारत की संचित निधि (कंसोलिडेटेड फंड ऑफ इंडिया) से अधिकृत करने से संबंधित है।
केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण (Population Enumeration) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में 1 से 30 सितंबर 2026 तक जनगणना होगी। 17 से 31 अगस्त तक Self-Enumeration की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर निकाला गया छात्र मार्च उस समय उग्र हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में राज्य सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है और इस मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में किसी भी साधु-संत की संलिप्तता सामने नहीं आई है।
संसद के मानसून सत्र में लगातार हंगामे के बीच मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद फिर से बाधित हुई। मंगलवार सुबह 11 बजे सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद इसे दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जीटीके रोड से हिरनकी पुश्ता रोड के बीच हुई एक मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना/नवीन बाली गैंग के एक कथित सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


