राष्ट्रीय - पेज 219
केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के वाइस चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला आर्मी चीफ नियुक्त किया है। वह जून के आखिर में रिटायर हो रहे जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे।
तेलंगाना के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स अकादमी में आयोजित संयुक्त ग्रेजुएशन परेड के दौरान देश के नए सैन्य अधिकारियों ने भारतीय वायुसेना में अपने सफर की शुरुआत की। इस अवसर पर शानदार एरियल डिस्प्ले भी आयोजित किया गया।
के.ई.एम. अस्पताल प्रशासन ने एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा सेजल पवार के विवादित वीडियो को लेकर जारी विवाद पर कहा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। विस्तृत जांच पूरी होने तक छात्रा को 15 दिनों के अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया है।
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को असम में हुए विमान हादसे में भारतीय वायु सेना के पांच जवानों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और इस घटना को बेहद दुखद बताया।।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने छत्तीसगढ़ में समन्वित नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों के आठ हथियार और विस्फोटक भंडार का पता लगाया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस अभियान में बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
असम राइफल्स और थोउबल पुलिस के कमांडो ने मणिपुर के काकचिंग जिले के पूर्णाहेतुपोकपी इलाके में एक सफल संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान युद्ध में इस्तेमाल होने वाले सामान और सैन्य उपकरणों का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ।
केईएम अस्पताल की थर्ड-ईयर छात्रा सेजल पवार को उनके एक बयान से उपजे विवाद के बाद 15 दिन की फोर्स लीव पर भेजा गया है। कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में दिए एक बयान के बाद एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार विवादों में हैं और अब अस्पताल प्रशासन ने उनके बयान के लिए जांच के आदेश दिए हैं।
असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को उतरते समय एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत हो गई। यह घटना सुबह लगभग 10 बजे हुई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


