राष्ट्रीय - पेज 228
-
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई से मिलने जा रहा था।
-
सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम अधिनियम, 1962 में संशोधन से संबंधित विधेयक पेश किया, जिसे सदन ने पारित कर दिया। हालांकि, विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सदस्य सदन में मौजूद नहीं थे।
-
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। इसमें लोगों से एलिवेटेड मेट्रो लाइनों के पास पतंग न उड़ाने की अपील की गई है।
-
पश्चिम बंगाल विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र के दौरान बुधवार को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) और हावड़ा नगर निगम (एचएमसी) में वार्डों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव करने वाले दो संशोधन विधेयक पेश किए गए।।
-
2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने छह आरोपियों को बरी किए जाने के निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ तौर पर कहा है कि वे गुरुवार को सदन में विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है।
-
लोकसभा में विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित रूप से गबन को लेकर विपक्ष लगातार सदन में चर्चा की मांग पर अड़ा है।
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बुधवार को विधानसभा में एक विशेष प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसमें वे किसी भी परिसीमन प्रक्रिया का विरोध करेंगे जिससे संसद में राज्य का सापेक्ष प्रतिनिधित्व कम हो सकता है और केंद्र से लोकसभा की सीटों की संख्या 543 बनाए रखने का आग्रह करेंगे।।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी 'आत्मकथा' भारतीय लोकतंत्र और भारतीय समाज के लिए एक धरोहर बनेगी।
-
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार अगले कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.