राष्ट्रीय - पेज 229
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने एक विशेष लेख के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ऐतिहासिक कार्यकाल के महत्व को रेखांकित किया है, जिसमें उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सर्वाधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 11,578 फीट की ऊंचाई पर बनी 13.14 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग अब अपने आखिरी चरण (ब्रेकथ्रू) के करीब है। यह देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक अहम पड़ाव होगा।
पीएम मोदी ने आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़कर देश के सबसे लंबे कार्यकाल तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। 9 जून 2024 को ही उन्होंने एनडीए के तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और आज उनके सत्ता में रहने के 12 साल भी पूरे हो रहे हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी राज्य की तरक्की में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला जुलाई से लागू होगा, जिससे इनकी दर 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगी।
खान सर को कोर्ट से अंतरिम सुरक्षा मिल गई है। उनके वकील अरविंद कुमार महुआर ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए ये जानकारी दी है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय मंगलवार को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बनाई गई विशेष पुलिस इकाई 'सिंगप्पन स्पेशल टास्क फोर्स' का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी, तेज धूप और सतही तेज हवाओं का सामना करना पड़ेगा।
देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एलपीएमएस) लॉन्च करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में यमुना के पुनरुद्धार के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि उसने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या को प्रति वर्ष नौ से घटाकर चार कर दिया है। यह कदम वैश्विक ईंधन कीमतों में वृद्धि और तेल विपणन कंपनियों के बढ़ते घाटे के बीच सब्सिडी की बढ़ती लागत को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


