राष्ट्रीय - पेज 246
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस से पहले देशवासियों से भारतीय हैंडलूम उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से अपने पसंदीदा हैंडलूम उत्पादों के साथ वीडियो साझा करने, विशेषकर जीआरडब्ल्यूएम वीडियो बनाने और भारतीय बुनकरों के हुनर को दुनिया तक पहुंचाने का आग्रह किया।
-
भारतीय वायुसेना को तेजस मार्क 1ए की डिलीवरी पहले से ही लेट है, अभी तक एक भी एयरक्राफ्ट एयरफोर्स को डिलीवर नहीं हो सका है, लेकिन इस देरी के बावजूद भारतीय वायुसेना अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। तेजस मार्क 1ए जब आएंगे, तब आएंगे, लेकिन उन्हें उड़ाने वाले पायलट अभी से तैयार हैं।
-
एनटीपीसी लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, एनटीपीसी लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर के विभिन्न 135 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
-
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि ब्रिक्स (बीआरआईसीएस) देशों के पास विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता (मैन्युफैक्चरिंग कॉम्पिटिटिवनेस) को मजबूत करने, तकनीकी सहयोग को गहरा करने, लचीली सप्लाई चेन विकसित करने और टिकाऊ औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का एक अनूठा अवसर है।।
-
दिल्ली की एक अदालत से बरी होने के बाद गुरुवार को गोंडा में आयोजित 'सत्यमेव जयते रैली' में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के लगभग हर जिले से लोग रैली में पहुंचे और उनका समर्थन किया।
-
भारत-चीन सीमा पर हो रहे घटनाक्रमों को दर्शाने वाली अपुष्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं, जिससे गलत सूचना और भ्रम फैल रहा है।।
-
पंजाब सरकार के ड्रग्स के खिलाफ अभियान के तहत संगरूर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।
-
भारत ने अपनी मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का गुरुवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड की निगरानी में किया गया।
-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने गुरुवार असम में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 15 के 135.871 किलोमीटर लंबे, चार लेन वाले पहुंच-नियंत्रित गुवाहाटी–तेजपुर कॉरिडोर विकसित करने को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।
-
महाराष्ट्र में शिवसेना के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलीलें पेश करते हुए चुनाव आयोग के फैसले पर कई सवाल उठाए।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.