राष्ट्रीय - पेज 245
तेलंगाना अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम, 2026 मंगलवार से लागू हो गया। सीएम रेवंत रेड्डी की सरकार ने अधिवक्ताओं को उनके पेशेवर कर्तव्यों के निर्वहन में सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाए गए इस अधिनियम के कार्यान्वयन की आधिकारिक अधिसूचना जारी की।
अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की रहस्यमय मौत के मामले में जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को भोपाल जिला अदालत में एक आवेदन दाखिल कर कई महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी। वहीं अदालत ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की मांग पर उन्हें भोपाल सेंट्रल जेल में सुरक्षित सेल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले में एम/एस अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड के प्रमोटर-निदेशकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिल्ली जोनल कार्यालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत की गई।
पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता में भाजपा कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति अचानक मेट्रो के सामने ट्रैक पर पहुंच गया। समय रहते मेट्रो स्टाफ और पुलिस की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और व्यक्ति की जान बचा ली गई।
कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों और रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले फेरीवालों को हटाए जाने के विरोध में था।
उत्तराखंड एलयूसीसी चिट फंड घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी जांच दल के निरंतर और गहन प्रयासों के बाद हुई, जिसमें भारी मात्रा में वित्तीय रिकॉर्ड का विश्लेषण, बैंक लेनदेन की जांच, मौखिक साक्ष्य का संग्रह और देश के विभिन्न राज्यों में व्यापक क्षेत्र जांच शामिल थी।
ट्विशा शर्मा केस में मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत में कई अहम घटनाक्रम सामने आए। सीबीआई ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की रिमांड अवधि समाप्त होने पर उनके लिए आगे की पुलिस रिमांड की मांग नहीं की।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली (डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम) में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। यह याचिका कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की ओर से दाखिल की गई है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत चल रही जांच के सिलसिले में दिल्ली और मुंबई में वेदांता समूह से जुड़े दो ठिकानों पर तलाशी ली है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


