राष्ट्रीय - पेज 243
-
केरल में शुक्रवार सुबह से जोरदार बारिश जारी है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सात जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए तेज हवाओं व समुद्र में खराब हालात को लेकर आगाह किया है।
-
उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय की शांत वादियों में बसा चमोली जिला अपनी अद्वितीय धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। इसी जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में स्थित 'श्री गोपीनाथ मंदिर' भगवान शिव को समर्पित एक अति प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है।
-
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण सम्मेलन और जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रम को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ब्राह्मण समाज का सम्मान नहीं, बल्कि उसे केवल वोट बैंक के रूप में देखती है।
-
पंजाब में सरकारी नौकरियों, भर्ती के दावों और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना की है। चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायकों और पंजाब कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की उपनेता अरुणा चौधरी ने सरकार से नौकरियों के दावों पर श्वेत पत्र (व्हाइट पेपर) जारी करने की मांग की।
-
पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना में गड़बड़ी रोकने के लिए राज्य सरकार अब सख्त हो गई है। नबन्ना स्थित राज्य सचिवालय के निर्देश पर अलग-अलग जिलों के प्रशासन ने अचानक स्कूलों की जांच करने का फैसला लिया है।
-
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां स्वदेशी, हथकरघा और हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रदेश में विकास नहीं, बल्कि वोटबैंक और परिवारवाद की राजनीति होती थी।
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए घोषित राहत उपायों को लागू करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर तुरंत मदद और पुनर्वास सहायता पहुंचाई जा रही है।
-
राज्यसभा में शुक्रवार ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 84वीं वर्षगांठ पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। ब्रिटिश शासन के खिलाफ शुरू यह आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक प्रमुख अंग रहा है।
-
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में कई अहम खुलासे किए हैं। सीबीआई के मुताबिक, दिल्ली स्थित राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) कार्यालय में तीन विषय विशेषज्ञों ने नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र अलग-अलग तरीकों से बाहर निकाले।
-
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध-प्रदर्शन, परीक्षा में पेपर लीक के मामलों, परिसीमन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणियों सहित कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.