राष्ट्रीय - पेज 287
देशव्यापी जनगणना 2027 के अंतर्गत पहले चरण में राजधानी दिल्ली समेत देश के 5 राज्यों में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (एचएलओ) का फील्ड कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही, रविवार को चार राज्यों में स्व-गणना का भी शुरुआत हुआ हुआ है।
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागरिकों से ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद भाजपा ने रविवार को 'मेरा भारत, मेरा योगदान' नाम से एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है।।
सीएनजी की कीमतों में पिछले दो दिन में दूसरी बार बढ़ोतरी होने पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि 'महंगाई मैन' का चाबुक फिर चला है और सरकार ने अब तक सीएनजी 3 रुपए महंगी की है।
रविवार को राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच से सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में ट्रेन में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और रेलवे कर्मचारियों द्वारा लगभग 15 मिनट में की गई त्वरित आपातकालीन निकासी प्रक्रिया ने अहम भूमिका निभाई।।
दिल्ली में बाहरी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है।
भारतीय वायुसेना में फाइटर स्क्वॉड्रन की कमी को पूरा करने के लिए एचएएल के साथ 180 एससीए तेजस मार्क 1ए विमानों का कॉन्ट्रैक्ट किया गया था, लेकिन अब तक एक भी एयरक्राफ्ट की डिलीवरी नहीं हो पाई है। रडार की परफॉर्मेंस और कुछ अन्य सिस्टम्स में सुधार के बाद एचएएल को मई महीने में भारतीय वायुसेना के सामने रिव्यू के लिए प्रस्तुति देनी थी, लेकिन यह बैठक नहीं हो सकी।
तमिलनाडु की नई बनी सरकार में कई बड़े विभागों को अभी तक मंत्री नहीं मिले हैं। इससे जल्द ही कैबिनेट विस्तार की उम्मीदें बढ़ गई हैं क्योंकि विजय के नेतृत्व वाला प्रशासन अब अपना कामकाज संभाल रहा है।
दिल्ली में सीएनजी फिर से महंगी हो गई है। रविवार को इसकी कीमतों में 1 प्रति रुपए किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई।
राजस्थान के कोटा में रविवार तड़के राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने चाईबासा जिला प्रशासन पर शिष्टाचार और आवश्यक औपचारिकताओं का निर्वहन नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस घटना पर जिला प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि यह स्थिति प्रशासनिक शिष्टाचार और अनुभव की कमी को दर्शाती है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


