राष्ट्रीय - पेज 286
-
सरकार द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के 47 अधिकारियों को हटाए जाने पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मीडिया से बातचीत की।
-
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार 28 और 29 जुलाई को पूरे एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
-
मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने मुंबई के वडाला इलाके में देवशयनी आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में महापूजा की। उन्होंने मुंबईवासियों की समृद्धि और मुंबई महानगर के विकास के लिए भगवान पांडुरंगा के चरणों में प्रार्थना की।
-
आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर शनिवार को देवशयनी एकादशी मनाई जा रही है। भगवान विष्णु चार महीने के योगनिद्रा में चले गए हैं।
-
जम्मू-कश्मीर में लगातार छह दिनों तक खराब मौसम के कारण स्थगित रही श्री अमरनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। शनिवार को श्री अमरनाथ यात्रा का 18वां जत्था जम्मू के भगवती नगर से बालटाल मार्ग के जरिए रवाना हुआ।
-
समाजवादी पार्टी (एसपी) ने रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय में प्रस्तावित भवनों को गिराने के विरोध को और तेज कर दिया है। पार्टी ने घोषणा की है कि उसके सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिले का दौरा करेगा ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके और प्रशासन पर किसी भी प्रकार की बुलडोजर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया जा सके।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया वीडियो जारी कर देश के युवाओं (खासकर जेन-जी) और आम लोगों को धन्यवाद कहा है। प्रधानमंत्री ने यह वीडियो अपनी पिछली वीडियो पर देशवासियों से मिली प्रतिक्रियाओं के बाद जारी किया है।
-
नीट पेपर लीक विरोध और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 26 दिनों तक अनशन पर बैठे रहे सोनम वांगचुक का दिल टूट गया है। अनशन खत्म करने के बाद लोगों के सवालों का जवाब दे रहे सोनम ने शुक्रवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी।
-
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शन स्थल का दौरा कर एकजुटता व्यक्त की।।
-
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने छात्र आंदोलन, सोनम वांगचुक के विरोध-प्रदर्शन, नीट पेपर लीक, जेएनयू की एडवाइजरी और संसद में पेश किए गए 'वंदे मातरम' से जुड़े विधेयक सहित कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालना चाहिए, ताकि लंबे समय से जारी विरोध-प्रदर्शन समाप्त हो सके।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.