राष्ट्रीय - पेज 298
-
संसद के मानसून सत्र के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संसदीय दल की पहली बैठक मंगलवार को नए नाम 'मंगल मिलन' के तहत आयोजित होगी। सत्तारूढ़ गठबंधन संसद सत्र के दौरान आपसी समन्वय को और मजबूत करने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन कर रहा है।
-
दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संसद मार्च को रद्द करने का फैसला लिया गया है, जबकि आंदोलन और भूख हड़ताल जारी रहेगी।
-
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च के दौरान पुलिस और सुरक्षा कर्मियों के साथ जमकर झड़प हुईं। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए, जबकि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है।
-
भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान के झूठ और प्रोपेगेंडा को उजागर किया है। भारतीय सेना से जुड़े फैक्ट चेक में उन दावों को गलत बताया गया है, जिनमें पाकिस्तान से चलने वाले प्रोपेगैंडा हैंडल झूठा दावा कर रहे हैं कि भारतीय सेना को नई दिल्ली में तैनात किया गया है और वह प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल कर रही है, जिससे कई लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं।
-
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, लगातार हो रहे पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे युवाओं के प्रदर्शन ने सोमवार को राजनीतिक रंग ले लिया। आम आदमी पार्टी (आप) के कई वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में शामिल हुए और केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने तथा आंदोलनकारियों के साथ सख्ती बरतने का आरोप लगाया।
-
कांवड़ यात्रा के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील करते हुए रामपुर के मौलाना मोहम्मद जमील हयात ने कहा कि धार्मिक यात्राएं पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ निकलनी चाहिए, लेकिन इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने विशेष रूप से डीजे की तेज आवाज को लेकर चिंता जताई और श्रद्धालुओं से ध्वनि का स्तर नियंत्रित रखने की अपील की।
-
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। जेपी नड्डा ने इस मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए कहा कि हमारी बातचीत जारी है।
-
राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त व जनसंपर्क अधिकारी राजीव रंजन ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
-
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'चलो संसद' मार्च के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा कि यह आंदोलन केवल विरोध-प्रदर्शन या अनशन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और देश के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाने का एक प्रयास है।
-
दिल्ली पुलिस ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि संसद के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया गया या गिरफ्तार किया गया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.