राष्ट्रीय - पेज 33
महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय राजनीति के 'ग्रैंड ओल्ड मैन' दादाभाई नौरोजी जी की जयंती पर शुक्रवार को देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तक, सभी ने उनके योगदान को याद किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर सभी को बधाई दी।
इसरो ने जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर पोस्ट किया, "मिशन सफल! जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा में स्थापित करके अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
18वें ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन से संबंधित सुरक्षा, रसद व्यवस्था और मोटर काफिले की आवाजाही को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सड़कों पर जनता की असुविधा को कम करने के लिए केंद्रीय और दिल्ली सरकार के कार्यालय 11 सितंबर को बंद रहेंगे।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इलाहाबाद सब-जोनल ऑफिस ने टोल प्लाजा घोटाले की चल रही जांच के तहत पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के अनुसार बुधवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और दिल्ली-एनसीआर में 14 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो स्क्रिप्टेड भाषण देते हैं।
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को जमानत दे दी।
राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया।
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है। बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी कर रहे हैं।
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मध्य कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित उनके पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


