राष्ट्रीय - पेज 330
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई), पुणे ने शनिवार को एचएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये नतीजे पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं।
दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप के दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों—अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना—की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी है। यह मामला रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस से संबंधित है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी को लेकर कथित बयानबाजी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है।
भारत ने शनिवार को स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह पहल नागरिक सुरक्षा को और मजबूत करने व आपदा के समय त्वरित सूचना सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
तमिलनाडु के यरकाड और उत्तराखंड के टिहरी में शनिवार सुबह हुए दो अलग सड़क हादसों ने स्थानीय प्रशासन और राहगीरों के बीच हड़कंप मचा दिया। राहत की बात यह रही कि इन दोनों ही दुर्घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन क्षति और यातायात बाधित होने से स्थानीय स्तर पर काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में आरोपी भगोड़े कमलेश पारेख को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत लाया गया है।
भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शनिवार को देशव्यापी मोबाइल-आधारित आपदा संचार प्रणालियों का शुभारंभ किया गया।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में दो विधानसभा क्षेत्रों के तहत 15 पोलिंग बूथों पर शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई री-पोलिंग अब तक शांतिपूर्ण रही है।।
मुंबई के पायधुनी इलाके में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, क्योंकि उसी से साफ होगा कि आखिर मौत की असली वजह क्या थी।
आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक बड़ी कानूनी अड़चन में फंस सकते हैं। संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


