राष्ट्रीय - पेज 356
2026 में बारामती विधानसभा उपचुनाव के बीच, एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने क्षेत्र की जनता के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह मतदान करने के लिए बारामती पहुंचने वाले थे, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनता के बीच लौटेंगे।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि भारत को जल्द ही ऑटोमोबाइल ईंधन के रूप में 100 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए, ताकि आयातित तेल पर निर्भरता कम हो सके, जो ईरान युद्ध जैसे भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान के प्रति देश को संवेदनशील बनाता है।।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के चुनाव प्रचार का मंगलवार को आखिरी दिन रहा। सभी राजनीतिक दलों के नेता पूरी ताकत के साथ प्रचार करते दिखाई दिए।
बुल्गारिया के संसदीय चुनाव में रूमेन रादेव की अगुवाई वाली 'प्रोग्रेसिव बुल्गारिया' गठबंधन ने भारी जीत हासिल की है। इस जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूमेन रादेव को बधाई दी।
पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच भारत सरकार ने मंगलवार को बताया कि देश में दूध की खरीद, प्रोसेसिंग और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। सरकार ने नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित इंटर-मिनिस्ट्री ब्रीफिंग के दौरान बताया कि डेयरी सेक्टर पर किसी तरह का नकारात्मक असर नहीं पड़ा है और बाजार में दूध व डेयरी उत्पादों की उपलब्धता स्थिर है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री और भाजपा के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कह दिया।
बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ दिनों बाद सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। सीएम बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और प्रधानमंत्री से मुलाकात की है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान रेखा गुप्ता ने बंगाल की जनता के बढ़ते आत्मविश्वास पर जोर देते हुए कहा कि राज्य की जनता अब भय और आतंक के साए से बाहर निकल रही है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बिटकॉइन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 घंटे तक तलाशी और जब्ती अभियान चलाने के बाद मंगलवार को अपनी छापेमारी पूरी कर ली। ये छापेमारी पूरे कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं से जुड़े कई ठिकानों पर की गई, जिसमें बेंगलुरु के भी कई स्थान शामिल थे।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आतिथ्य से गदगद हुए। सोमवार रात राजकीय भोज का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


