राष्ट्रीय - पेज 358
-
21 जून को होने वाली नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा (री-एग्जाम) से पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बताया है कि लगभग 16 लाख उम्मीदवारों ने अपने एडमिट कार्ड सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिए हैं। री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए गए थे।
-
टीवीके के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के गठन के बाद तमिलनाडु विधानसभा का पहला सत्र गुरुवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। यह नई सरकार के विधायी कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत होगी।
-
दिल्ली सरकार आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं उनके घर के निकट और सरल तरीके से उपलब्ध कराने के लिए 18 जून से 20 जून तक राजधानी के 42 स्थानों पर व्यापक जन कल्याण शिविरों का आयोजन कर रही है।।
-
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लगभग 4 करोड़ रुपए के सरकारी धन के कथित गबन से जुड़े मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने पांच जिलों में 14 स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।
-
उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ।
-
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली मुलाकात में तीन भारतीय नागरिकों की मौत का मुद्दा मजबूती से उठाने की मांग की है।
-
दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर देसी कट्टा लहराते हुए वीडियो और स्टोरी अपलोड कर अपने इलाके और हमउम्र युवाओं के बीच दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा था।
-
200 करोड़ रुपये की कथित ठगी और मकोका से जुड़े हाई प्रोफाइल मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और 27 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
-
दिल्ली में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा के कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक छात्रा की पहचान रेणु के तौर पर हुई है, जो दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की रक्षा क्षमताओं और आत्मनिर्भरता की दिशा में पिछले 12 वर्षों में हुए महत्वपूर्ण बदलावों को लेकर एक 'एक्स' पोस्ट किया है। उन्होंने 'माईगव इंडिया' के एक पोस्ट को रिपोस्ट कर कहा कि इस थ्रेड में बताया गया है कि कैसे भारत ने वायु, जमीन और समुद्र में अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत किया, स्वदेशी तकनीकों को उन्नत किया और आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.