राष्ट्रीय - पेज 359
-
दिल्ली से रायपुर पहुंचे एयर इंडिया का एक विमान बुधवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट (पक्षी टकराने) की घटना का शिकार हो गया। हालांकि, विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
-
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीना विजयन, विवादित सीएमआरएल-एक्सलॉजिक मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचीं।
-
महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए किसी भी तरह की अटकलों से बचने की सलाह दी और कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पूरा ध्यान केवल महाराष्ट्र के विकास और प्रगति पर केंद्रित है।
-
दिल्ली पुलिस की पूर्वी जिला साइबर थाना टीम ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जापान की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपना शिकार बनाते थे।
-
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बुधवार को राजस्थान के कोटा से अपना देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' आंदोलन शुरू करेगी। यह आंदोलन पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ियों और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों पर केंद्रित होगा।
-
गुजरात के वडोदरा-हालोल हाईवे पर बुधवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है जबकि 26 यात्री घायल हुए हैं। हादसा वडोदरा के कोटांबी गांव के पास स्थित कोटांबी स्टेडियम के निकट बुधवार सुबह 4 बजे हुआ, जब राजस्थान से गुजरात के सूरत जा रही एक लग्जरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
-
शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के सांसद अरविंद सावंत ने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निर्देश पर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र के जरिए पार्टी के कुछ सांसदों को अलग समूह के रूप में मान्यता दिए जाने अथवा किसी अन्य राजनीतिक दल में विलय की संभावनाओं पर गंभीर आपत्ति जताई गई है।
-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से लगातार राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कई दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।
-
21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। वेस्टर्न रेलवे ने घोषणा की है कि परीक्षा के दिन रेलवे पर कोई 'मेगा ब्लॉक' नहीं होगा।
-
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को संविधान सदन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों के साथ संवाद भी किया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.