राष्ट्रीय - पेज 383
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को रानीगंज में दरगाह गोशे बंगला पर पहुंचकर चादर चढ़ाई।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना नदी में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। सोमवार को बचाव दल ने नदी से दो और शव बरामद किए।
पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 'लैंड फॉर जॉब' (जमीन के बदले नौकरी) घोटाले में लालू प्रसाद यादव को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया।
नोएडा में सोमवार को हजारों कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) और काम के समय को लेकर कंपनियों द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने के विरोध में किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान के बालोतरा का दौरा करेंगे। वे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी की निर्धारित यात्रा को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे।
गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पैदल तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप राजकोट के गढ़का गांव से मंदिर दर्शन और झंडा फहराने की रस्म के लिए विरामगाम की ओर जा रहा था, तभी पीछे से एक डंपर ट्रक ने 7 लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है।
दिल्ली के बाप्रोला इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें भाऊ गैंग के दो शूटर दीपक और अतुल को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 अप्रैल को क्षेत्र में दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल का माहौल अब स्पष्ट रूप से भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है। उन्होंने यह बात सोमवार को कही, जब वह एक दिन पहले सिलीगुड़ी दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले थे।
मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव में इस बार पारंपरिक खेती से हटकर एक अनोखी और आकर्षक पहल देखने को मिल रही है। यहां मोती की खेती का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है, जो किसानों के लिए आय का नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रहा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


