राष्ट्रीय - पेज 65
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दिल्ली के संसद मार्ग थाने में धरना-प्रदर्शन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को कैमराजीवी बताते हुए धरना-प्रदर्शन को ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया।
भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ई-मेल में 21 अगस्त को बंद के दौरान खुले रहने वाले शहरों में बम धमाके करने की धमकी दी गई है।
हावड़ा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड नंबर 29 के पूर्व टीएमसी पार्षद और पूर्व मंत्री व वर्तमान हावड़ा विधायक अरूप रॉय के करीबी सहयोगी माने जाने वाले शैलेश रॉय को हावड़ा सिटी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर हावड़ा लेकर पहुंची और शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।
मुंबई के कुर्ला इलाके के कुरैशी नगर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक इमारत में सामान उठाते वक्त हाइड्रोलिक क्रेन गिर गई। हादसे में कम से कम 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बिहार के भागलपुर स्थित अजगैबीनाथ गंगाधाम सुल्तानगंज में लगने वाला एक महीने का श्रावणी मेला सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं बल्कि अरबों रुपये के कारोबार का महाकुंभ भी है। यह मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था की मुख्य रीढ़ बन चुका है, जिससे हजारों परिवारों को पूरे साल की जीविका मिलती है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही महज 10 मिनट ही चल पाई।
भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी और उनके साथी मोहित जाटव की पुलिस हिरासत में कथित पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस और नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी घटना पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने लोकसभा परिसीमन को लेकर 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा सीटों के बंटवारे, तमिलनाडु विधानसभा के प्रस्ताव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के प्रस्ताव ने एक ही रुख अपनाया है।
इनकम टैक्स अधिकारियों ने शुक्रवार को बेंगलुरु की इलेक्ट्रॉनिक सिटी में वीरनसांद्रा सिग्नल के पास केरल में रजिस्टर्ड एक कार से करीब 9 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की।।
भारत के निजी क्षेत्र में कारोबारी गतिविधियों ने अगस्त में बेहतर प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को जारी एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई आंकड़ों के अनुसार, सेवा क्षेत्र में सुधार और विनिर्माण क्षेत्र की निरंतर वृद्धि के चलते निजी क्षेत्र की समग्र गतिविधियों में तेजी दर्ज की गई, जिससे संकेत मिलता है कि घरेलू मांग और व्यावसायिक गतिविधियां अभी भी मजबूत बनी हुई हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


