राजनीति - पेज 114
-
संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को कांग्रेस सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा मामले में हेराफेरी, संसद में चर्चा की मांग, उत्तर प्रदेश के मदरसा विवाद मुद्दों पर एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार जवाब नहीं देना चाहती है, इसीलिए सदन नहीं चल पा रहा है।
-
उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में राज्य सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है और इस मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में किसी भी साधु-संत की संलिप्तता सामने नहीं आई है।
-
संसद के मानसून सत्र में लगातार हंगामे के बीच मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद फिर से बाधित हुई। मंगलवार सुबह 11 बजे सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद इसे दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
-
संसद परिसर में समाजवादी पार्टी के सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अन्य विपक्षी दलों के सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद और अन्य नेताओं ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग की।
-
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट प्रस्तुत करते हुए ऊर्जा, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य, कृषि और समाज कल्याण जैसे क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधानों की घोषणा की।
-
मंगलवार को भी राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के कुछ ही देर बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।
-
तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता और डीएमके यूथ विंग के सेक्रेटरी उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को उनके नीलांकरई स्थित घर से पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और अभिनेत्री तृषा के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में दर्ज केस के सिलसिले में की गई।
-
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है। जनता दल (यूनाइटेड) के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने इस हार की वजह बताते हुए कहा कि जनता के बीच यह धारणा बन गई थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है और इसी नाराजगी का असर चुनाव परिणाम पर दिखाई दिया।
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद लोगों को दूसरी जगहों पर पुनर्वास करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता जताई।।
-
मंगलवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के कुछ देर बाद ही स्थगित करनी पड़ी। दरअसल राज्यसभा में विपक्ष ने मंगलवार राम मंदिर के चढ़ावे और प्रबंधन में अपारदर्शिता तथा गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.