राजनीति - पेज 115
-
संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को भी लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण प्रभावित रही। विपक्षी दलों ने 20 जुलाई को 'संसद मार्च' कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर जवाब देने की मांग की।
-
सरकार ने सोमवार को संसद में बताया कि जून में थोक महंगाई (डब्ल्यूपीआई इन्फ्लेशन) में बढ़ोतरी का मुख्य कारण वैश्विक बाजार में ऊर्जा और अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतें रहीं। खनिज तेल, खाद्य पदार्थ, धातु, रसायन और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का असर थोक महंगाई पर पड़ा है।
-
गुजरात भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. अनिलभाई पटेल ने मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसके लिए मांजलपुर की समस्त जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
-
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बाढ़ प्रबंधन में चूक और निजी यात्रा में सरकारी हेलीकॉप्टर को लेकर उठे सवालों पर जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा कि केरल में बाढ़ प्रबंधन में कोई चूक नहीं हुई।
-
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को पटना के एएन कॉलेज परिसर में जारी है। 10वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है।
-
भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को कहा कि पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट का फैसला जूनियर खिलाड़ियों की जीत है और यह साबित करता है कि ओलंपियन अपने फायदे के लिए झूठ बोल सकते हैं।।
-
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय मानसून सत्र सोमवार को विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन और दिवंगत समाजवादी पार्टी विधायक आलम बदी को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ।।
-
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की जांच से पता चला है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी-आपराधिक समूह 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' (एसबीएन) ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध हमिम मंडल की महिला सहयोगी अर्पिता सरकार के जरिए पश्चिम बंगाल कैबिनेट के करीब छह मौजूदा सदस्यों के परिवारवालों को निशाना बनाया।।
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया। सीपीएम नेता वृंदा करात ने यह पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी।
-
सोमवार को एक बार फिर राज्यसभा में प्रशनकाल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। हाल ही में हुए छात्र प्रदर्शनों से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष राज्यसभा में विधायी कामकाज के स्थगन व नियम 267 के तहत चर्चा की मांग कर रहा है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.