राजनीति - पेज 192
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर के पास गोलियां चलने के बाद, एक बंदूकधारी को सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने तुरंत काबू में कर लिया। बंदूकधारी कई हथियारों से लैस होकर एक सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर हमला कर रहा था।
-
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने सुरक्षा वापस ले ली है। हरभजन सिंह के पीए ने उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने की जानकारी दी है।
-
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस के कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव बाद हत्या पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर देबदीप की हत्या के आरोप लगाए हैं।
-
आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आरोपों पर जवाब दिया है। साहनी ने कहा कि पंजाब और पंजाब के लोगों के साथ उन्होंने कोई गद्दारी नहीं की है।
-
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता कुणाल घोष ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि टीएमसी की सत्ता बरकरार रहेगी।
-
आम आदमी पार्टी को छोड़ने वाले राज्यसभा के सात सांसदों में स्वाति मालीवाल का नाम भी शामिल है। अब स्वाति मालीवाल ने आप छोड़ने के पीछे कई कारण गिनाए हैं।
-
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र गुना के प्रवास पर हैं। उन्होंने शनिवार को शिवपुरी के कोलारस प्रवास के दौरान ढाई हजार करोड़ के रक्षा संयंत्र के स्थापना की घोषणा की।
-
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी।।
-
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत अन्य सांसदों के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एनडीए के नेताओं ने इस घटनाक्रम पर खुशी जाहिर करते हुए आप पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।
-
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने केजरीवाल पर सादगी की राजनीति का दावा करने के बावजूद आलीशान जीवनशैली अपनाने का आरोप लगाया और उनके नए सरकारी आवास को लेकर कई सवाल खड़े किए।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.