राजनीति - पेज 62
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को जंतर-मंतर पर बल प्रयोग के बारे में अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए थी, न कि इसके लिए एआई जनरेटेड वीडियो को जिम्मेदार ठहराना चाहिए था।।
संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में एक पुलिसकर्मी द्वारा प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 चलाने पर जवाब मांगा है। सांसदों ने कहा कि इस तरह छात्रों के साथ सख्ती करना गलत है और इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाब देना चाहिए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि "सिर्फ परीक्षा का पेपर लीक होने के खिलाफ सख्त कानून बनाने से देश में परीक्षा से जुड़े संकट का समाधान नहीं होगा। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पर व्यापक चर्चा की मांग की।
संसद के मॉनसून सत्र के दौरान परीक्षा सुधारों, छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। इसके साथ ही पीएम मोदी द्वारा परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाने के ऐलान पर सवाल उठाए है।
संसद के मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह भी हंगामे के साथ शुरू हुआ। सोमवार को संसद के दोनों सदनों राज्यसभा व लोकसभा में हंगामा हुआ जिसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही पहले 12 बजे और फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में केंद्र सरकार 'पब्लिक एग्जामिनेशन्स (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' पेश करने जा रही है। सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और अन्य अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए मौजूदा कानून को और सख्त बनाना है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने सीआरपीएफ के जवानों को बधाई दी। नेताओं ने देश की आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सीआरपीएफ के साहस, बलिदान और समर्पण की सराहना करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
नेताओं ने डॉ. कलाम के विज्ञान, रक्षा, अंतरिक्ष और राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके सादगीपूर्ण जीवन, दूरदर्शी सोच और युवाओं को प्रेरित करने वाले व्यक्तित्व को देश के लिए अमूल्य विरासत बताया।।
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य केंद्रीयों मंत्रियों ने श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया है।।
केंद्र सरकार सोमवार को संसद में 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश करेगी। पेपर लीक और सार्वजनिक परीक्षाओं में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लाया जा रहा यह विधेयक सरकार के विधायी एजेंडे का हिस्सा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


