राजनीति - पेज 61
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी टिप्पणी के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों से माफी मांगी। उन्होंने माना कि मीडिया से बात करते समय अनजाने में उनसे एक महत्वपूर्ण वाक्यांश छूट गया था।
लोकसभा में पेपर लीक रोकने वाले विधेयक पर होने वाली चर्चा के दौरान कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और जोथिमानि सेन्निमलई अपनी बात रखेंगे। वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से अनुराग ठाकुर, शशांक मणि त्रिपाठी, भोला सिंह, संजय जयसवाल, विष्णु दत्त शर्मा चर्चा में हिस्सा लेंगे।
कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु परियोजना और तमिलनाडु के जल अधिकारों को लेकर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने मंगलवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। उन्होंने इस मुद्दे को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सदन की कार्यवाही रोककर इस पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की।
संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की है। समाजवादी पार्टी (सपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों ने इन मुद्दों पर सदन में व्यापक चर्चा कराने की मांग करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने 'एंटी-पेपर लीक' बिल को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
विश्व प्रकृतिक संरक्षण दिवस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ नेताओं ने प्रकृति को बचाने की अपील की है।
नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर असम और बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाएगा और गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द रिहा किया जाएगा।।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी मंगलवार को नई दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व 20 लोकसभा सदस्यों से मुलाकात करेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ये सभी सांसद नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हो गए थे।
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए पार्टी के 20 सांसदों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं के शीघ्र निपटारे के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।
आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले में एक सरकारी स्कूल में 'मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग' के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू के साथ मंच साझा करने वाले 10वीं कक्षा के एक छात्रा ने सोमवार को आत्महत्या कर ली।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


