राजनीति - पेज 59
महान क्रांतिकारी शहीद सरदार उधम सिंह के 87वें बलिदान दिवस पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी है।
राजस्थान ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की वैज्ञानिक पहचान के लिए एक वेब-बेस्ड असेसमेंट टूल शुरू करके मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। यह टूल तुरंत डायग्नोस्टिक रिपोर्ट देता है और टेलीमेडिसिन के जरिए स्पेशलिस्ट से सलाह लेने की सुविधा भी देता है।
लोकसभा के बाद राज्यसभा ने गुरुवार को 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल' पास कर दिया। इसके साथ ही सरकारी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के उपायों को मजबूत करने वाले इस कानून को संसद की मंजूरी मिल गई है।
मध्य प्रदेश के दतिया में हुए उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान में मतदाताओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और 71.44 फीसदी लोगों ने वोट डाले।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने गुरुवार को देश को वैश्विक स्तर पर पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह रणनीतिक साझेदारी गैर-विशिष्ट और गैर-वित्तीय आधार पर की गई है।
दिल्ली पुलिस ने 'आप' विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान, उनके बेटे और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर एक महिला के आरोपों के आधार पर दर्ज की गई है, जिसका परिवार फूल बेचकर गुजारा करता है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 1 अगस्त को पुणे दौरे से पहले शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पुणे शहर कांग्रेस ने शाह के दौरे के दौरान विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है, वहीं भाजपा ने इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए जैसे को तैसा जवाब देने की चेतावनी दी है।
संसद में सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच गतिरोध अभी भी बरकरार है। गुरुवार को राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिला।
संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को कांग्रेस सांसदों ने प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 जुलाई को सीजेपी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा।
बिहार की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव और अशोक चौधरी ने अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच कर वोट डाला। मतदान के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की जीत का दावा करते हुए कहा कि बांकीपुर की जनता विकास, कार्यकर्ता आधारित राजनीति और स्थानीय जुड़ाव के पक्ष में मतदान कर रही है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


