राजनीति - पेज 74
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधायकों को खरीद-फरोख्त वाले बयान दिए थे। इस पर भाजपा नेताओं ने कहा कि उमर अब्दुल्ला ने भाजपा को बदनाम करने के लिए ये आरोप लगाए हैं।
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इसे आधार बनाकर पूरे राम मंदिर और अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रही हो जो सही नहीं है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं को 'मजार-ए-शुहादा' जाने से रोके जाने पर अपनी आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि जिन लोगों ने अत्याचार के खिलाफ और जम्मू-कश्मीर के सम्मान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी, आज हमें उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने की भी अनुमति नहीं दी जा रही है।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में हत्या, अपहरण, लूट, बलात्कार और चोरी जैसी आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय विफलताओं को छिपाने में लगी है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय सोमवार को पेरंबूर में नए बने निर्वाचन क्षेत्र कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही नागरिकों को नागरिक सेवाएं तेजी से उपलब्ध कराने के लिए टेक्नोलॉजी पर आधारित एक जन-शिकायत प्रणाली (ऐप) लॉन्च करेंगे।
महिला बंदियों के पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने केंद्रीय जेल, अमृतसर में ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत स्थापित कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया।
जम्मू-कश्मीर के जदयू नेता जीएम शाहीन ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के भाजपा पर विधायक तोड़ने के आरोपों लगाने को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य की सरकार से कई वादों से ध्यान भटकाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का राष्ट्रीय दायित्व है।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर के पटना स्थित चिड़ियाघर में घूमने पर जदयू ने तंज कसा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर को अपने प्रचार के लिए लोग नहीं मिल रहे, इसलिए वे चूहे, बिल्ली और पेड़-पौधों से वोट मांग रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। बलिया में अपने विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए राजभर ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया क्योंकि वह "सच लिख रहे हैं"।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


