आईपीएल 2026: पाथुम निसांका का अर्धशतक, डीसी ने 8 विकेट खोकर बनाए 142 रन

नई दिल्ली, 8 मई । आईपीएल 2025 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ हो रही है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पाथुम निसांका की सलामी जोड़ी ने 30 गेंदों में 49 रन जोड़े। राहुल 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, नीतीश राणा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज 8 रन बनाकर आउट हुए। समीर रिजवी को 3 रनों के स्कोर पर सुनील नरेन ने पवेलियन भेजा।

ट्रिस्टन स्टब्स भी महज 2 रन बनाकर आउट हुए। पाथुम निसांका ने एक छोर से बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। 89 के स्कोर पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही दिल्ली कैपिटल्स की पारी को कप्तान अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा ने संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 39 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

अक्षर 22 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, आशुतोष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। आशुतोष ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए। मिचेल स्टार्क बिना खाता खोले रनआउट होकर पवेलियन लौटे। विपराज 3 और लुंगी एनगिडी एक रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में केकेआर की ओर से अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि वैभव अरोड़ा और सुनील नरेन ने एक-एक विकेट निकाला।

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स इस मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती के साथ खेल रही है।

दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल की अगुवाई में इस मुकाबले में पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार के साथ मैदान पर उतरी है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement