महिला टी20 विश्व कप: बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया, ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर पहुंची

एजबेस्टन, 14 जून । महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए का मुकाबला रविवार को नीदरलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला गया। बांग्लादेश ने नीदरलैंड पर 6 विकेट की जीत के साथ विश्व कप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।

नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 139 रन बनाए थे। टीम के लिए सबसे ज्यादा 50 रन कप्तान बैबेट डी लीडे ने बनाए। 45 गेंदों की पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। इसके अलावा, हीथर सीगर्स ने 16, रॉबिन रिज्के और आइरिस ज्विलिंग ने 13-13 रन बनाए।

बांग्लादेश की तरफ से मारुफा अख्तर ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2, फारिहा तृष्णा, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, और रितू मोनी ने 1-1 विकेट लिए।

बांग्लादेश ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों जुआरिया फिरदौसल और दिलारा अख्तर ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी थी और कहीं न कहीं जीत की नींव रख दी थी। फिरदौस ने अर्धशतक लगाया और 33 गेंदों पर 2 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुईं। दिलारा ने 26 रन बनाए। शर्मिन अख्तर 32 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 37 और शोर्ना अख्तर 17 गेंदों पर 18 बनाकर नाबाद रहीं। दोनों नाबाद 56 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलायी।

नीदरलैंड के लिए कैरोलीन डी लांगे ने 2 विकेट लिए।

इस जीत के साथ बांग्लादेश ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर चली गई है। बांग्लादेश का यह पहला मैच था और जीत के साथ उसके 2 अंक हो गए हैं। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर है। ऑस्ट्रेलिया के भी एक मैच से 2 अंक हैं, लेकिन उसकी रन रेट बांग्लादेश से बेहतर है। नीदरलैंड हार के साथ पांचवें स्थान पर है। एक ग्रुप में 6 टीमें हैं।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement