फुटबॉल - पेज 25
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सह-मेजबान अमेरिका ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। एकतरफा मुकाबले में अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत से पहले ब्राजील फुटबॉल टीम के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी और स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर ने टीम की तैयारियों और उम्मीदों को लेकर खुलकर बात की। दोनों ने साफ कहा कि ब्राजील का लक्ष्य सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि देश को रिकॉर्ड छठा विश्व कप खिताब दिलाना है।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सह-मेजबान कनाडा ने शुक्रवार रात अपने पहले मैच में शानदार वापसी करते हुए बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कनाडा को आखिरी समय में सब्स्टीट्यूट स्ट्राइकर साइल लारिन ने गोल कर हार से बचाया।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले अमेरिका के मुख्य कोच मौरिसियो पोचेटिनो ने कहा है कि उनकी टीम को किसी खास मोटिवेशनल स्पीच की जरूरत नहीं है। उनका मानना है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर खेलने वाले खिलाड़ी पहले से ही जानते हैं कि उन्हें कैसे तैयारी करनी है और कैसे प्रदर्शन करना है।
-
स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने जोस मोरिन्हो को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। क्लब ने मोरिन्हो के साथ तीन साल का करार किया है, जो जून 2029 तक चलेगा।
-
मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया। घरेलू दर्शकों के सामने मेक्सिको ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया।
-
जापान की फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने ओपनिंग मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान वातारू एंडो ने पैर की चोट के कारण टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून की देर रात (भारतीय समय के अनुसार) से होगी। भले ही भारत इस विश्व कप में हिस्सा नहीं ले रहा, लेकिन देश में फीफा विश्व कप को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले आखिरी वॉर्म-अप मुकाबले में अर्जेंटीना ने आइसलैंड के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की। चोट से उबरने के बाद मैदान पर लौटे लियोनेल मेसी भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने एक गोल किया।
-
इंग्लैंड फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस टुचेल का मानना है कि उनकी टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने की सबसे बड़ी दावेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड को पहले बड़े टूर्नामेंटों में खुद को साबित करना होगा, क्योंकि टीम पिछले छह दशकों से कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब नहीं जीत सकी है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.