फुटबॉल - पेज 27
-
एस्टन विला फुटबॉल क्लब ने 44 साल में अपनी पहली यूरोपियन ट्रॉफी और पहला यूईएफए यूरोपा लीग खिताब जीता। यूरी टिलेमान्स, एमिलियानो बुएंडिया और मॉर्गन रोजर्स के गोल के दम पर एस्टन विला ने एससी फ्रीबर्ग को 3-0 से हराया।
-
भारतीय फुटबॉल के कई प्रमुख क्लबों के 2026-27 सीजन के लिए प्रीमियर 1 क्लब लाइसेंस आवेदन को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने खारिज कर दिया है। इनमें मोहन बागान सुपर जायंट, केरल ब्लास्टर्स एफसी और ओडिशा एफसी जैसे मशहूर क्लब शामिल हैं।
-
आर्सेनल एफसी ने प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। टीम ने 22 साल बाद यह खिताब जीता है।
-
कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।
-
इंटर मिलान ने लाजियो पर 2-0 से जीत के साथ अपना दसवां कोप्पा इटालिया फुटबॉल खिताब जीता। इस जीत के साथ ही इंटर मिलान ने इस सीजन का ऐतिहासिक “डोमेस्टिक डबल” पूरा किया।
-
रियल बेटिस ने अगले सीजन के लिए यूईएफए चैंपियंस लीग में अपनी जगह बना ली है। बेटिस ने एल्चे पर 2-1 से जीत के साथ ही ला लीगा में पांचवां स्थान हासिल करते हुए अगले सीजन के लिए यूईएफए चैंपियंस लीग में जगह बनाई है।
-
अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होगी। यह पहला ऐसा वर्ल्ड कप होगा, जिसमें 32 की जगह 48 टीमें हिस्सा लेंगी।
-
एफसी बार्सिलोना ने 'एल क्लासिको' मुकाबले में रियल मैड्रिड को 2-0 से हराते हुए ला लीगा के खिताब को अपने नाम किया। बार्सिलोना ने यह 29वीं बार ला लीगा की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
-
इंडियन सुपर लीग 2025-26 में रविवार को केरल ब्लास्टर्स एफसी ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मोहम्मडन एससी के खिलाफ दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत हासिल की। इसके साथ ही आईएसएल में उनकी अजेय बढ़त पांच मुकाबलों तक पहुंच गई है।
-
भारत ने शुक्रवार को सूजौ ताइहू फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर में एएफसी अंडर 17 महिला एशियन कप चीन 2026 के ग्रुप बी में लेबनान को 4-0 से हराकर क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.