फुटबॉल - पेज 3
मोहन बागान सुपर जाइंट ने 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप के फाइनल में जगह बना ली है। टीम को खिताबी मैच तक पहुंचाने में विशाल कैथ का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शूटआउट में दो अहम बचाव किए।
मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) रेगुलर सीजन एक्शन में इंटर मियामी सीएफ और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच सुबारू पार्क में खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। मियामी के लिए कप्तान लियोनेल मेसी और डेनियल पिंटर ने 1-1 गोल किए।
स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड का यूथ सिस्टम उसे वित्तीय रूप से लाभ पहुंचा रहा है। 19 साल के सी-टीम खिलाड़ी जैकोबो ऑर्टेगा आरसी स्ट्रासबर्ग के साथ सोमवार को रिकॉर्ड कीमत में जुड़े।
भारतीय पुरुष टीम को 'एफआईएच वर्ल्ड कप 2026' के अपने दूसरे 'पूल-डी' मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत के साथ तीन अंक हासिल किए, जिससे जैकरी वालेस की टीम का पूल में टॉप-2 स्थान पक्का हो गया।
135वें डूरंड कप के पहले क्वार्टर-फाइनल में 'एससी दिल्ली' ने 'एफसी रैंगडाई' के खिलाफ 5-1 से जीत दर्ज की। इसी के साथ एससी दिल्ली ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया, जबकि रैंगडाई का शानदार डेब्यू कैंपेन क्वार्टर-फाइनल स्टेज पर ही खत्म हो गया।
फ्रांस के मिडफील्डर पॉल पोग्बा को चोट के कारण बड़ा झटका लग सकता है। लीग 1 क्लब एएस मोनाको पोग्बा का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने पर विचार कर रहा है।
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मंगलवार को 135वें डूरंड कप के अपने आखिरी 'ग्रुप एफ' मैच में एफसी1 को 3-1 से शिकस्त देकर ग्रुप स्टेज में शानदार रिकॉर्ड के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।।
बार्सिलोना ने क्लब के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी को श्रद्धांजलि दी है। शनिवार को अर्जेंटीना के रोसारियो शहर में लंबी बीमारी के बाद 68 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
फीफा विश्व कप 2026 की समाप्ति के बाद शीर्ष फुटबॉल संस्था के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है। नॉर्वे फुटबॉल फेडरेशन (एनएफएफ) की अध्यक्ष लिसे क्लेवनेस ने खुले तौर पर फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो से पद छोड़ने की मांग की है।
स्टार खिलाड़ी विनिसियस जूनियर ने रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने का फैसला किया है। वह अब जून 2032 तक क्लब के लिए खेलते नजर आएंगे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


