फुटबॉल - पेज 4
फीफा प्रमुख जियानी इन्फेंटिनो ने माना है कि वर्ल्ड कप को निजी निवेशेकों को बेचने की कोशिश में गलतियां हुईं और उन्होंने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी है। हालांकि, मोरक्को में हुई संकटकालीन बैठक के दौरान सीनियर अधिकारियों ने इन्फेंटिनो के फीफा प्रमुख बने रहने का समर्थन किया।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में केप वर्डे के लिए बतौर गोलकीपर यादगार प्रदर्शन करने वाले गोलकीपर वोजिन्हा आधिकारिक तौर पर चिली के क्लब कोलो कोलो से जुड़ गए हैं। क्लब में शामिल होने पर वोजिन्हा का भव्य स्वागत हुआ।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट से उस रिपोर्ट को जमा करने के लिए और समय मांगा, जो पिछले साल दिसंबर में कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी की यात्रा के दौरान हुई कथित अव्यवस्था और हंगामे से जुड़ी है।।
चेल्सी एफसी ने आरसी स्ट्रासबर्ग से अर्जेंटीना के इंटरनेशनल खिलाड़ी वैलेंटीन बारको को साइन करने की पुष्टि की है। मिडफील्डर ने 2033 तक के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।
रियल मैड्रिड ने फीफा के विवादित 'फीफा फॉरवर्ड एंटरप्राइज' (एफएफई) प्रस्ताव को वापस लेने के फैसले का स्वागत किया है। क्लब ने इस कदम को फुटबॉल के लिए अच्छी खबर बताते हुए दोहराया कि फीफा वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट के कमर्शियल अधिकारों को कभी भी सिर्फ फाइनेंशियल एसेट (वित्तीय संपत्ति) नहीं माना जाना चाहिए।
रियल मैड्रिड फुटबॉल क्लब ने लेवांते से स्ट्राइकर कार्लोस एस्पी को लगभग 25 मिलियन यूरो की फीस पर साइन किया है। इस बात की जानकारी रियल मैड्रिड ने अपनी वेबसाइट पर दी है।
पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील की सीनियर पुरुष नेशनल टीम अक्टूबर में भारत के दौरे पर आएगी। दोनों देशों के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में एक फ्रेंडली मैच खेला जाएगा।
एफसी रैंगडाई ने गुरुवार को इंफाल के खुमान लम्पक मेन स्टेडियम में 135वें डूरंड कप के ग्रुप डी मैच में पिछले साल की क्वार्टर फाइनलिस्ट, इंडियन नेवी फुटबॉल टीम पर 1-0 से शानदार जीत के साथ डूरंड कप के अपने डेब्यू मैच को यादगार बना दिया। सबस्टिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर आए खैदेम अमरजीत सिंह ने 58वें मिनट में गोल कर अपनी मणिपुरी टीम को जीत दिलाई।
स्पेन के मशहूर फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार मिडफील्डर फ्रेंकी डी जोंग घुटने की गंभीर चोट के कारण कई महीनों तक मैदान से दूर रह सकते हैं।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बुधवार को कहा कि यूट्यूब पर विश्व कप से जुड़े वीडियो देखने वाले दुनिया भर के यूनिक दर्शकों की संख्या 1.7 अरब से ज्यादा रही और इससे जुड़े कंटेंट के कुल व्यूज 200 अरब से ज्यादा थे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


