फुटबॉल - पेज 5
-
भारत की सीनियर पुरुष टीम, फीफा मेंस इंटरनेशनल मैच विंडो के दौरान पनामा के खिलाफ एक 'दोस्ताना मैच' की मेजबानी करेगी। यह मुकाबला 26 सितंबर को खेला जाना है।
-
जोस मैनुअल लोपेज के दो गोल से पाल्मेरास ने वास्को डा गामा को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ टीम ने ब्राजील के सीरी-ए में टॉप पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है।
-
एफसी बार्सिलोना ने ला लीगा की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की है। बार्सिलोना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में एल्चे को 5-0 से शिकस्त दी।
-
मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। सिटी ने रविवार को बोर्नमाउथ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक गोल से पिछड़ने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की।
-
135वें डूरंड कप के फाइनल में ईस्ट बंगाल एफसी ने रविवार को मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ 4-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ ईस्ट बंगाल ने 22 साल बाद 'डूरंड कप' का टाइटल अपने नाम किया है।
-
हल सिटी ने शनिवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड को घर पर 2-0 से हराकर नए प्रीमियर लीग सीजन के पहले राउंड में बड़ा झटका दिया।
-
बायर्न म्यूनिख ने बोरुसिया डॉर्टमुंड को 2-1 से हराकर सीजन का पहला जर्मन सुपरकप (फ्रांज बेकनबाउर सुपरकप) जीता।
-
हल सिटी ने शनिवार को एक दशक बाद प्रीमियर लीग में वापसी करते हुए उलटफेर किया और मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-0 से हरा दिया। 2016-17 सीजन के बाद पहली बार इंग्लैंड की शीर्ष फुटबॉल लीग में खेल रही 'टाइगर्स' ने एमकेएम स्टेडियम में सेमी अजायी और नामपलिस मेंडी के गोलों की बदौलत 13 बार के चैंपियन यूनाइटेड को शिकस्त दी।
-
आर्सेनल ने एमिरेट्स स्टेडियम में प्रमोटेड कोवेंट्री सिटी को 3-0 से हराकर अपने प्रीमियर लीग खिताब को डिफेंड करने की शानदार शुरुआत की।
-
मोहन बागान सुपर जाइंट ने 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप के फाइनल में जगह बना ली है। टीम को खिताबी मैच तक पहुंचाने में विशाल कैथ का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शूटआउट में दो अहम बचाव किए।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.