एशियन गेम्स 2026: मनसुख मांडविया ने जापान की मेहमाननवाजी और समृद्ध

नागोया, 19 सितंबर । खेल मंत्री मनसुख मांडविया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल का समर्थन करने के लिए इस समय जापान के आइची-नागोया में मौजूद हैं। मांडविया ने जापान की शानदार मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की प्रशंसा की है।

मनसुख मांडविया ने शनिवार को ओसीए के डायरेक्टर जनरल और वर्ल्ड एक्वेटिक्स के प्रेसिडेंट कैप्टन हुसैन अल-मुसल्लम के साथ बैठक की।

मनसुख मांडविया ने अपने एक्स अकाउंट पर इस मुलाकात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "जापान के नागोया में 20वें एशियन गेम्स आइची-नागोया 2026 के मौके पर, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के डायरेक्टर जनरल और वर्ल्ड एक्वेटिक्स के अध्यक्ष कैप्टन हुसैन अल-मुसल्लम के साथ मीटिंग की।"

उन्होंने आगे लिखा, "हमने भारत के राष्ट्रीय खेल फेडरेशन और उनके संबंधित एशियन फेडरेशन के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की, और भारत में एक्वेटिक स्पोर्ट्स को और विकसित करने के तरीकों पर चर्चा की, जिसमें जमीनी स्तर पर भागीदारी और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर फोकस किया गया।"

मांडविया ने लिखा, "ओसीए ने एशियन स्तर की अलग-अलग चैंपियनशिप की मेजबानी करने के लिए भारत की तैयारी का स्वागत किया, जो पूरे कॉन्टिनेंट में खेल सहयोग और विकास को मजबूत करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है।"

खेल मंत्री ने एक अन्य पोस्ट में जापान की शानदार मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की भी प्रशंसा की।

उन्होंने लिखा, "मुझे 20वें एशियन गेम्स ऐची-नागोया 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने और जापान के पारंपरिक सेलिब्रेशन कागामी-बिराकी में हिस्सा लेने का मौका मिला। इतने अच्छे स्वागत और शानदार मेहमाननवाजी के लिए शुक्रगुजार हूं।"

मांडविया ने लिखा, "एशियन और वैश्विक खेल समुदाय के दोस्तों से फिर से मिलना भी बहुत अच्छा लगा। यह देखकर अच्छा लगा कि भारत की खेल प्रगति प्रक्रिया और उसके भविष्य को लेकर हर कोई कितना उत्साहित है।"

एशियन गेम्स 2026 की आधिकारिक ओपनिंग सेरेमनी शनिवार को होनी है। सेरेमनी पालोमा मिजुहो स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter