एशियन गेम्स 2026: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में मेडल से

नागोया, 22 सितंबर । एशियन गेम्स 2026 में मंगलवार को हुए 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में इलावेनिल वलारिवन और पार्थ राकेश माने चौथे स्थान पर रहे, जिससे भारत इस स्पर्धा में मेडल जीतने से चूक गया।

भारतीय जोड़ी ने चार टीमों के फाइनल में कुल 376.3 का स्कोर किया और चौथे स्थान पर रही। चीन की वांग जिफी और शेंग लिहाओ की जोड़ी ने 507.1 के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। वहीं, साउथ कोरिया के ह्योजिन बान और हाजुन पार्क (502.9) ने सिल्वर और जापान की मिसाकी नोबाता और नाओकी हानाकावा (439.7) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 634.6 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। चीनी जोड़ी 638.9 के वर्ल्ड रिकॉर्ड टोटल के साथ क्वालिफिकेशन में टॉप पर रहकर फाइनल में पहुंची थी।साउथ कोरियाई टीम क्वालिफिकेशन में 633.2 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर थी। जापानी जोड़ी फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम थी।

इलावेनिल और पार्थ दोनों ही इस प्रतियोगिता में पहले सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला 10 मीटर एयर राइफल टीमों का हिस्सा थे। इलावेनिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल जीता था। भारतीय शूटिंग टीम एशियन गेम्स 2026 में अब तक कुल 5 मेडल जीत चुकी है, जिसमें चार सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

इलावेनिल वलारिवन और भारतीय महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने शूटिंग इवेंट्स के पहले दिन सिल्वर मेडल जीते थे। इसके बाद सोमवार को हिमांशु ढिल्लों ने अपने एशियन गेम्स के डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता, जबकि रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल के साथ पोडियम पर उनके साथ जगह बनाई।

इससे पहले, हिमांशु और रुद्राक्ष ने पार्थ माने के साथ मिलकर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। सोमवार को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को इस खेल में पहला ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। सुचिका को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वह इसके बावजूद ब्रॉन्ज जीतने में सफल रही थीं।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter