अन्य खेल - पेज 12
सेंचुरियन क्लब में 2 मिलियन डॉलर की पीआईएफ लंदन चैंपियनशिप के तीसरे राउंड के बाद दीक्षा डागर और अदिति अशोक टॉप-20 में बनी रहीं, जबकि मुश्किल खेल के कारण प्रणवी उर्स लीडरबोर्ड पर नीचे खिसक गईं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' में देश के लिए मेडल जीतने वाले एथलीट्स से मुलाकात की। खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फोर भारत'।
भारत के निकी कलियांडा पूनाचा और इक्वाडोर के गोंजालो एस्कोबार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेक्सिंगटन ओपन में मेंस डबल्स का खिताब अपने नाम किया। पूनाचा और गोंजालो की जोड़ी ने एक सेट गंवाने के बाद बेहतरीन वापसी की।
भारत की अश्मिता चालिहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में अश्मिता ने हमवतन खिलाड़ी रक्षिता रामराज को शिकस्त दी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को अपने कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र का दौरा किया और स्टार बॉक्सर अरुंधति चौधरी से उनके घर पर मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 में अरुंधति की शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें और उनके परिवार को सम्मानित किया।
'सड़क सुरक्षा सप्ताह 2026' के तहत कोलकाता पुलिस ने शनिवार को सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक साइकिल रैली आयोजित की। कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंदा ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इगा स्वियातेक ने कैनेडियन ओपन के अंतिम 16 में जगह बना ली है। सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने तीसरे राउंड के मुकाबले में विक्टोरिया गोलुबिक को शिकस्त दी और सिर्फ तीन गेम गंवाए।
अमेरिका के पसंदीदा खेल को मैनेज करने वाली संस्था, मेजर लीग बेसबॉल (एमएलबी) ने खेल के नए और तेज प्रारूप को भारत लाने का फैसला किया है। इसके तहत एमएलबी 24 अक्टूबर को मुंबई में बेसबॉल के 3x3 फॉर्मेट का एक मुकाबला आयोजित करेगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर और राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह ने गुरुवार को कहा कि पंजाब खेल के क्षेत्र में लगातार पिछड़ रहा है, जबकि दूसरे राज्य आगे बढ़ रहे हैं।।
9वीं वर्ल्ड यूथ ट्रांसनेशनल ब्रिज चैंपियनशिप के टीम इवेंट में भारत की अंडर-31 टीम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। चीन के हेफेई में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने आठ टीमों के फाइनल राउंड रॉबिन में 82.34 विक्ट्री प्वाइंट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


