अन्य खेल - पेज 13
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाजों से मुलाकात की। इस दौरान किरेन रिजिजू ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन और भारत का मान बढ़ाने के लिए बधाई दी, जिनका समर्पण, अनुशासन और लड़ने का जज्बा देश भर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करता है।
'कॉमनवेल्थ गेम्स' में आर्मी के मुक्केबाजों ने 8 मेडल जीते, जिसने भारतीय बॉक्सिंग में एएसआई का योगदान अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। ओलंपिक की उम्मीदों से लेकर कॉमनवेल्थ चैंपियन तक, यह संस्थान ऐसे एथलीट तैयार कर रहा है जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का मुकाबला करने और उन्हें हराने में सक्षम हैं।
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा जल्द ही एक बार फिर एक्शन में दिखाई देंगे। नीरज 21 अगस्त को लॉजेन डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे।
महिला पहलवानों के खिलाफ यौन शोषण के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत दी है, जिन्हें इस मामले से बरी कर दिया है। बृजभूषण सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उन्होंने कभी खुद को अपराधी माना ही नहीं।
भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया। कोर्ट ने सबूतों का अभाव बताते हुए यह फैसला सुनाया।
भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और मुख्य राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग कोच ने केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की। ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्होंने मंत्री को भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम के सभी खिलाड़ियों द्वारा साइन की गई जर्सी भेंट की।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन यादगार रहा। देश ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपने नाम किए।
ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के एथलीटों के प्रदर्शन पर बधाई देने वाले किसी भी सार्वजनिक संदेश के अभाव पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया और कहा कि देश की खेल उपलब्धियों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठना चाहिए।।
कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का समापन रविवार को क्लोजिंग सेरेमनी के साथ हुआ। भारत को सीडब्ल्यूजी 2030 के लिए मेजबानी सौंपी गई।
वेल्स की साइकिलिंग स्टार एम्मा फिनुकैन ने 'कॉमनवेल्थ गेम्स' में इतिहास रच दिया है। फिनुकैन ने रविवार को ग्लासगो में महिलाओं का कीरिन खिताब अपने नाम किया, जिसके साथ गेम्स के एक ही संस्करण में चार ट्रैक गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली स्प्रिंट साइक्लिस्ट बन गईं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


