अन्य खेल - पेज 20
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने पांचवां मेडल हासिल कर लिया है। सोमवार को महिला वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी देवी ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
भारतीय बॉक्सर सचिन सिवाच 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' में पुरुषों के 60 किलोग्राम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। सचिन ने सोमवार को 'राउंड ऑफ 16' में इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से शिकस्त दी।
जापान के ऐची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए जाने वाले भारतीय दल में गुजरात से रिकॉर्ड 9 एथलीट शामिल होंगे। 9 एथलीटों के अलावा एक रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल है।
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर सैखोम मीराबाई चानू को बधाई दी है।।
भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष सहदेव यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के वेटलिफ्टिंग प्रदर्शन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मारीबाई चानू के स्वर्ण पदक जीतने पर उनकी प्रशंसा की।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के राजा मुथुपांडी ने पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दी।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में भारतीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
भारत की भारोत्तोलन क्वीन मीराबाई चानू ने ग्लासगो में आयोजित 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और जो कुछ भी कर सकती थी, वह सब किया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सर प्रीति ने 'राउंड ऑफ 16' में मलावी की डेबरा मिटेंजे के खिलाफ 'रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट' (आरएससी) के जरिए शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
मीराबाई चानू ने रविवार को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। चानू ने महिला वेटलिफ्टिंग के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


