अन्य खेल - पेज 19
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने मंगलवार देर रात 69 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाला।।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सर प्रीति ने मंगलवार को ग्लासगो में नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करते हुए महिलाओं के 54 किलोग्राम सेमीफाइनल में जगह बनाई ली है। इसी के साथ भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया।
भारत के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश, फिडे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप मैच 2026 में चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव का सामना करेंगे। खेल की ग्लोबल गवर्निंग बॉडी फिडे ने मंगलवार को यह घोषणा की है।
भारतीय राइफल शूटर सोनम उत्तम मस्कर और हिमांशु ढिल्लो ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन के 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।।
भारतीय एथलेटिक्स के स्टार खिलाड़ी तेजस्विन शंकर का हाई जंप अभियान चोट के कारण समाप्त हो गया। प्रतियोगिता के दौरान घुटने में तेज दर्द महसूस होने के बाद, उन्होंने सिर्फ एक प्रयास के बाद ही मुकाबले से हटने का फैसला किया।
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के शॉट पुट एफ57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर शर्मिला धनखड़ ने खुशी जताई है। वहीं, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शर्मिला को बधाई दी है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टर वल्लूरी अजय बाबू ने पुरुषों की 79 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 330 किलोग्राम (149 किग्रा स्नैच + 181 किग्रा क्लीन एंड जर्क में) उठाकर सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने स्नैच में कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड बनाया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सोमवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) देश के खाते में 4 और पदक जुड़ गए। भारत ने विमेंस शॉट पुट एफ57 प्रतियोगिता में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, जबकि हाई जंप और पुरुषों की 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 1-1 सिल्वर मेडल हाथ लगा।
महिला वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने सोमवार को भारत के लिए 58 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना छठा पदक हासिल कर लिया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने पांचवां मेडल हासिल कर लिया है। सोमवार को महिला वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी देवी ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


