अन्य खेल - पेज 4
'फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल' के 89वें संस्करण का मुख्य कार्यक्रम सूरत में मनाया गया। इस बार संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का थीम 'विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा' था।
पियरे गैस्ली ने इटैलियन ग्रां प्री के रोमांचक क्वालीफाइंग सेशन में अपनी पहली फॉर्मूला 1 पोल पोजीशन हासिल की। उन्होंने ऑटोड्रोमो नाजियोनेल मोंजा में मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल और मैकलारेन के ऑस्कर पियास्त्री को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्पॉट हासिल किया।
अहमदाबाद के प्रतिष्ठित साबरमती रिवरफ्रंट पर शनिवार को वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का आगाज हुआ। आधिकारिक अभ्यास और उपकरणों की जांच के बाद तीरंदाजों ने अपना अभियान शुरू किया।
बेन शेल्टन ने डेनिस शापोवालोव को 3 घंटे 22 मिनट तक चले मुकाबले में हराकर यूएस ओपन 2026 के पुरुष एकल के चौथे राउंड में जगह बना ली है। शेल्टन ने शापोवालोव को 7-6(3), 6-7(5), 6-2, 6-4 से हराया।
एम्मा नवारो ने यूएस ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए सातवीं सीड कैरोलिना मुचोवा को हरा दिया। वहीं, टेलर टाउनसेंड लगातार दूसरे साल चौथे राउंड में पहुंचीं।
भारत की अनाहत सिंह का लंदन स्क्वैश क्लासिक में सफर शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया। मलेशिया की तीसरी सीड शिवसांगरी सुब्रमण्यम ने अनाहत को हराया।
कार्लोस अल्काराज इस बात से खुश हैं कि चार महीने की चोट के बाद यूएस ओपन में वापसी करते हुए उनके शरीर का रिस्पॉन्स अच्छा है। स्पेन के इस खिलाड़ी ने अपने शुरुआती तीन मैचों में सिर्फ एक सेट गंवाते हुए यूएस ओपन के चौथे राउंड में जगह बना ली है।
भारत में जिस खेल ने पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है और दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, उसमें जैवलिन शीर्ष पर है। नीरज चोपड़ा ने देश के शीर्ष जैवलिन एथलीट हैं और उन्होंने 2 ओलंपिक पदक जीत देश का नाम रोशन किया है।
कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना और अमेरिका की कोको गॉफ ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। रायबाकिना ने जेसिका बौजास मानेरो को, जबकि गॉफ ने पाउला बडोसा को हराकर तीसरे राउंड में प्रवेश किया।
भारत पहली बार हुंडई वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज की मेजबानी करेगा। 5 से 9 सितंबर तक अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर 20 देशों के 100 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेंगे, जिससे शहर में एक बड़ा इंटरनेशनल पैरा-आर्चरी इवेंट होगा।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


